दिल्ली में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक नर्सरी से लेकर कक्षा 5 तक स्कूल बंद रहेंगे, ऑनलाइन क्लास भी नहीं होंगे
दिल्ली Winter Holidays
नेशनल न्यूज़ कॉज नई दिल्ली, दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों के प्री-प्राइमरी और और प्राइमरी (पहली से पांचवीं) कक्षाओं के बच्चों के लिए सर्दी की छुट्टियों का एलान आज कर दिया है.अब 1 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक जाड़ों की छुट्टियां रहेंगी. इस दौरान बच्चों की ऑनलाइन और ऑफलाइन टीचिंग लर्निंग एक्टिविटीज़ पर भी रोक रहेगी, यानि किसी प्रकार की कोई शैक्षिक गतिविधि नहीं होगी.
दिल्ली में सर्दी के साथ बढ़ता कोरोना
देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी बढने के साथ कोरोना वायरस और कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के मामलों में भी बढोत्तरी देखी जा रही है. आज दिल्ली में आज एक दिन में कोरोना के 331 नए मामले दर्ज किए गए. इसके साथ ही राजधानी में कोरोना पॉजिटीविटी रेट में बड़ा उछाल देखने को मिला और संक्रमण दर बढ़कर 0.68 फीसदी हो गई, जो कि दो जून 2021 के बाद से दिल्ली में अब तक सबसे ज्यादा है.येलो अलर्ट करना पड़ सकता है घोषित
दिल्ली में जिस तरह से कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है उससे आशंका जताई जा रही है कि सरकार को जल्द ही राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी करना पड़ सकता है. येलो अलर्ट तब जारी किया जाता है, जब लगातार दो दिनों तक संक्रमण दर 0.5 फीसदी तक रहे या हफ्ते में 1500 मामले आएं या 500 ऑक्सीजन बेड भरे रहें.येलो अलर्ट जारी होने के बाद संबंधित इलाके में दुकाने खोलने में ऑड-इवन फार्मूला लागू किया जाता है. खरीददारी का समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक कर दिया जाता है और एक नगर निगम के इलाके में केवल एक साप्ताहिक मार्केट लगाने की इजाजत दी जाती है. अगर ऐसा हुआ तो एक बड़ा आर्थिक नुकसान आम जनता को उठाना पड सकता है.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें