#Omicron का बड़ा खतरा देश में क्या तीसरी लहर आएगी
नई दिल्ली, कोरोना के नए वैरिएंट ने अपने देश में भी दस्तक दे दी है. विदेशों से लौटे यात्रियों में ही अभी Omicron का संक्रमण दिखा है. लेकिन इसे delta वैरिएंट से भी ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है. इसके संक्रमण की रफ्तार पहले के वैरिएंट से ज्यादा है. इसके लक्षणों को लेकर अभी तक कोई विशेष सूचना नहीं मिल रही है.
वैक्सीन की दो डोज ले चुके लोगों को भी ये संक्रमित कर रहा है. लेकिन विशेषज्ञों की माने तो जिन लोगों को दो डोज वैक्सीन लग चुकी हैं उनको इस वैरिएंट का असर कम हो सकता है. वैसे अभी तक के विश्लेषण में Omicron संक्रमण के केसों में कृत्रिम ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं हुई है.
देश में इस समय लॉक डाउन में ढील मिली है इस कारण मार्केट और अन्य पब्लिक प्लेस में सोशल डिस्टेंस नहीं दिख रही है मास्क पहनने में भी लोग कोताही बरत रहे हैं. ऐसे में देश में तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है. हमारा मेडिकल सिस्टम कितना तैयार है इसके बारे में कोई भी पुख़्ता तथ्य हमारे पास उपलब्ध नहीं हैं. कोरोना की दूसरी लहर में हमने पूरे देश में मेडिकल सिस्टम को collapse होते देखा है. अगर फिर से एक बड़ी लहर आती है तो देश मेडिकल सिस्टम पर काफी भार पड़ेगा. रेल, मेट्रो और बस सब अपनी पूरी क्षमता में चल रहे हैं ऐसे में सोशल डिस्टेंस की कल्पना भी बेमानी होगी.
क्या एक बार फिर लॉक डाउन इसका हल है? ऐसा नहीं लगता है. अगर एक लंबा लॉक डाउन होता है तो देश की लचर हो चुकी इकॉनमी पूरी तरह से तबाह हो सकती है.
पूरे लॉक डाउन के बजाय कुछ सख्ती के जरिये संक्रमण को रोका जा सकता है. मास्क को अनिवार्य करना सोशल
डिस्टेंस का पालन करवाना सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट में लिमिटेड सवारी का नियम लागू किया जाय. वैक्सीन लेना सबके लिए अनिवार्य हो. जो वैक्सीन नहीं ले रहे हैं उनके सार्वजनिक स्थानों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के प्रयोग को प्रतिबंधित किया जाय. स्कूल ना ही खोले जाएं. शादी या अन्य समारोहों में लिमिटेड मेहमानों को बुलाया जाय. ऐसे सभी कार्यक्रम में जहां भीड़ इकठ्ठी हो उनको प्रतिबन्धित कर दिया जाय. विदेश से आने वाले सभी लोगों की पूरी स्क्रीनिंग की जाय .
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें