Rahul Dravid, Team India Coach, BCCI का बड़ा फैसला, राहुल द्रविड़ होंगे नये कोच

Rahul Dravid क्रिकेट टीम इंडिया कोच  

नेशनल न्यूज़कॉज खेल डेस्क,  T 20 वर्ल्ड कप के बाद अब टीम इंडिया के नये कोच राहुल द्रविड़ होंगें. रवि शास्त्री का कार्यकाल वर्ल्ड कप के बाद खत्म होना है. T 20 वर्ल्ड कप के बाद होने वाली भारत न्यूजीलैंड के बीच होने वाली सीरीज के लिए राहुल कोच होंगें. बीसीसीआई द्वारा लंबे वक्त से राहुल द्रविड़ के साथ बात की जा रही थी, 



लेकिन राहुल ने पहले इस पद को स्वीकारने से इनकार किया था. लेकिन हाल ही में UAE में हुयी एक मीटिंग के बाद राहुल ने कोच पद के लिए अप्लाई किया था और अब उनको टीम इंडिया का प्रिसिपल कोच चुन लिया गया है. 


 

टिप्पणियाँ