शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर फिर एक FIR डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप: शिल्पा ने ट्वीट कर कहा वे इससे हैरान हैं

शिल्पा और राज कुंद्रा पर डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी काआरोप  


नेशनल न्यूज़ कॉज, मुंबई ऑनलाइन ब्यूरो, पोर्न मामले में जमानत मिल जाने के बाद अब धोखाधड़ी के एक नये मामले में राजकुंद्रा और शिल्पा के खिलाफ एक केस दर्ज हुआ है. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर फिर एक बार मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. दरअसल, एक मुंबई के एक बिजनेसमैन ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है और उनपर 1.51 करोड़ रुपये लेने का भी आरोप लगाया है। इस बात की जानकारी खुद एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में बिजनेसमैन नितिन बराई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है.



शिकायत में नितिन बराई ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर आरोप लगाया है कि साल 2014 में SFL फिटनेस के निदेशक काशिफ खान, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और अन्य लोगों ने उन्हें लाभ कमाने के लिए एक व्यापार में करीब 1.51 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए कहा था. शिकायतकर्ता ने FIR में दावा किया  है कि उसे यह आश्वासन दिया गया था कि एसएफएल फिटनेस कंपनी उसे एक फ्रेंचाइज देगी.

एसएफएल फिटनेस की ओर से पुणे के पास कोरेगांव में जिम, स्पा खोलने के लिए भी कहा गया था, लेकिन अभी तक इससे जुड़ा कोई कदम नहीं उठाया गया है. शिकायत के बारे में बताते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब शिकायतकर्ता ने अपने 1.51 करोड़ रुपये वापस मांगे तो उसे धमकी दी गई. धारा 420, 120-बी, 506 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. 


नेशनल न्यूज़ कॉज से बात करते हुए पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. इस घटना पर शिल्पा ने एक ट्वीट कर सफाई दी है कि उन्हें ऐसी किसी घटना कि कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा   कि वह खुद भी इससे हैरान हैं. 
पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड से जुड़े लोगों और उनके परिवारों पर काफी आरोप लग रहे हैं. विशेषकर ड्रग्स के मामले में कई सेलिब्रेटी नाम सामने आये हैं. अभी ताजा मामला आर्यन खान का है. 

टिप्पणियाँ