10 नवम्बर छठ पर दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश
नेशनल न्यूज़कॉज, नई दिल्ली, छठ पूजन को लेकर दिल्ली सरकार को पहले भी विपक्ष की खरी खोटी सुननी पड़ी थी. सार्वजनिक रूप से छठ मनाने की अनुमति ना देने पर दिल्ली में काफी हो हल्ला हुआ. बाद सार्वजनिक छठ पूजा की अनुमति सरकार ने दे दी थी. अब 10 नवम्बर को दिल्ली में छठ का सार्वजनिक अवकाश रहेगा. बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश के लोग छठ का त्यौहार काफी जोर शोर से मनाते हैं.
![]() |
| Photo Courtesy: Google Search |
दिल्ली में एक बड़ा तबका बिहार से जुड़ा है ऐसे में छठ का आयोजन भी काफी बड़े स्तर पर होता है हर वार्ड में घाट तैयार किये जा रहे हैं. दीपावली के ठीक बाद होने वाले इस आयोजन पर भी बाजार में रौनक दिखेगी. लम्बे समय से बाजार काफी सुस्त चल रहा था लेकिन इस दीवाली बाजारों में रौनक लौटी है.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें