Crime News, National News Cause
समीर वानखेड़े के खिलाफ आरोपों की झड़ी
मुंबई, नेशनल न्यूज़ कॉज, आर्यन खान की जमानत तो क्रूज ड्रग मामले में हो गयी. लेकिन NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को लेकर काफी आरोप लगाए जा रहे हैं. उनके धर्म, जाति और पद को लेकर कई आरोप लगाए जा रहे हैं.महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक भी उनके खिलाफ कई आरोप लगा चुके हैं. इसके बाद समीर वानखेड़े के पिता और उनकी पत्नी उनके समर्थन में खुल कर मिडिया के सामने आ रहे हैं.
परिवार को सुरक्षा की मांग
समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने दावा किया है कि उनके पति समीर और परिवार के सदस्यों की सुरक्षा खतरे में है. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले तीन लोगों ने घर की रेकी की. हम पुलिस के सीसीटीवी की फुटेज मुहैया कराएंगे. क्रांति ने मांग की है कि परिवार को सुरक्षा मिलनी चाहिए.
आर्यन ड्रग मामले के बाद समीर के खिलाफ आरोप
समीर वानखेड़े क्रूज़ ड्रग्स मामला सामने आने के बाद से चर्चा में हैं. इस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, जिसके बाद से महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक समीर वानखेड़े पर लगातार कई तरह के आरोप लगा रहे हैं. हाल ही में उन्होंने दावा किया था कि समीर वानखेड़े और उनका परिवार मुसलमान है, जबकि उन्होंने सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी जाति प्रमाण पत्र पेश किया था. अब नवाब मलिक के इन आरोपों को समीर वानखेड़े और उनके परिवार ने गलत बताया है.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें