उत्तराखंड लटक सकती है सरकार, त्रिशंकु विधानसभा के आसार
नेशनल न्यूज़कॉज, 2022 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं. 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत मिला था. लेकिन आने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी एक नई चुनौती के रूप में सामने खडी है. आम आदमी पार्टी अपने सी एम कैंडिडेट की घोषणा भी कर चुकी है.
कांग्रेस का पूरा सफाया दिख रहा है
पिछले चुनावों में हाशियें पर चली गई कांग्रेस इस बार भी कुछ बड़ा करने की स्थिति में नहीं दिख रही है, कांग्रेस के पास ना ही योग्य नेतृत्व है और ना ही जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेता ऐसे में आम जनता भी उनके पक्ष में खडी नहीं दिखती है.
आम आदमी पार्टी देगी कड़ी टक्कर
हाल ही में नेशनल न्यूज़ कॉज ने उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर एक सर्वे करवाया जिसमें भाजपा और आम आदमी पार्टी में कांटें की टक्कर दिख रही है जबकि कांग्रेस दहाई के आकडे को छूती भी नजर नहीं आ रही है. अरविन्द केजरीवाल के फ्री बिजली और रोजगार भत्ता देने की बात वोटर को ज्यादा रास आ रही है. महंगाई, बेरोजगारी, तीन मुख्यमंत्रियों को बदलना भाजपा के लिए सिरदर्द बन रहा है. युवा वोटर केजरीवाल के नारों से खुश दिख रहा है.
हमारे सर्वे के अनुसार भाजपा को 31, आम आदमी पार्टी को 32, कांग्रेस को 6 सीटों मिलने की संभावना है. एक सीट अन्य के खाते में जा सकती है. ऐसे में त्रिशंकु विधानसभा वाली स्थिति बनती दिख रही है. भाजपा और आम आदमी पार्टी का वोट शेयर लगभग बराबर रहेगा. कांग्रेस कहीं भी लड़ाई में नहीं दिख रही है.
अगर उत्तराखंड में अल्पसंख्यक वोटर की बात करें तो मुस्लिम और सिख दोनों इस बार आम आदमी पार्टी के साथ जा सकते हैं. क्योंकि भाजपा या कांग्रेस से बेहतर विकल्प वे आम आदमी पार्टी को मानते हैं.
हरीश रावत से किसी चमत्कार की आशा नहीं
कांग्रेस पार्टी ने भी अपना CM कैंडिडेट हरीश रावत को घोषित किया हैलेकिन पिछले कुछ चुनावों में हरीश रावत खुद अपनी सीट नहीं जीत पायें हैं. ऐसे में उनसे ज्यादा आस लगाना कांग्रेस के लिए संभव नहीं है. रावत के अलावा भी कोई ऐसा चेहरा सामने नहीं है जिस पर कांग्रेस दांव लगा सके

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें