केजरीवाल ने उत्तराखंड से किया 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा, भाजपा और कांग्रेस को प्रदेश का दुश्मन करार दिया
नेशनल न्यूज़कॉज देहरादून, उत्तराखंड में 2022 में राज्य विधानसभा चुनाव होने हैं. इसी के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे. देहरादून में केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी और विपक्ष कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा.
केजरीवाल ने कहा, भगवान ने उत्तराखंड को सब कुछ दिया. लेकिन उत्तराखंड के नेताओं और पार्टियों ने इसे बर्बाद करने में कोई कमी नहीं छोड़ी. उत्तराखंड में दो पार्टियां हैं जैसे चक्की के दो पाटों के बीच दाने पिसते हैं ऐसे ही दो पार्टियों के बीच उत्तराखंड की जनता 20 साल से पिस रही है. आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में ताल ठोकने की तैयारी में हैं. दिल्ली में उत्तराखंड से जुड़े प्रवासी काफी बड़ी संख्या में रहते हैं. ऐसे में केजरीवाल उत्तराखंड में ज्यादा संभावनाएं तलाश रहें हैं.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "70 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब कोई सत्तारूढ़ राजनीतिक पार्टी खुद ही कहती है कि हमारा सीएम बेकार है. वैसे तो विपक्ष कहता है लेकिन उत्तराखंड में सत्तारूढ़ पार्टी ही अपने सीएम को बेकार कहती है. वहीं उत्तराखंड के विपक्ष के पास कोई नेता ही नहीं है. क्या इन दोनों पार्टियों में से किसी को उत्तराखंड के जनता की चिंता है. उत्तराखंड के जनता के बारे में कौन सोचेगा, यहां के विकास के बारे में कौन सोचेगा. दोनों पार्टियों को ही कोई चिंता नहीं है. दोनों ही पार्टियां सिर्फ कुर्सी की लड़ाई लड़ रही हैं." हाल ही में भाजपा ने दो मुख्यमंत्री बदले हैं.
बिजली के मुद्दे पर केजरीवाल ने कहा, "उत्तराखंड खुद बिजली उत्पादन करता है. उत्तराखंड से दूसरे राज्यों को बिजली भेजी जाती है. फिर भी उत्तराखंड के निवासियों को बिजली इतनी महंगी क्यों मिल रही है? क्या कभी उत्तराखंड में किसी सरकार ने यहां के लोगों को फ्री या सस्ती बिजली देने के बारे में सोचा. नहीं. क्योंकि उनके पास टाइम ही नहीं है. वह सिर्फ सत्ता की लड़ाई में लगे हुए हैं."

केजरीवाल ने आगे कहा दिल्ली उत्तराखंड में अगर हमारी सरकार बनती है तो 300 यूनिट तक बिजली हर परिवार को मुफ्त दी जाएगी. पुराने बिल माफ किए जाएंगे. कोई पावर कट नहीं लगेगा. 24 घंटे बिजली आएगी. उत्तराखंड के किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी. दिल्ली में 200 यूनिट बिजली हर परिवार को मुफ्त मिलती है.
अब देखना ये है कि केजरीवाल का ये पैंतरा कितना काम आता है. अभी तक उत्तराखंड की राजनीति दो पार्टियों के बीच ही दिखती है. ऐसे में क्या दिल्ली की तरह केजरीवाल उत्तराखंड में भी कांग्रेस और भाजपा के बीच के इस संघर्ष आम आदमी पार्टी खुद को स्थापित कर पाएगी.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें