दिल्ली न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि लाखों श्रमिकों को होगा लाभ: दिल्ली सरकार का एक मास्टर स्ट्रोक कहा जा रहा है

केजरीवाल सरकार का मास्टरस्ट्रोक 
मजदूरों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि, ये वृद्धि 1 अप्रैल 2021 से लागू 

नई दिल्ली, नेशनल न्यूज़कॉज, दिल्ली सरकार ने आपदा के इस काल में एक बड़ी राहत देते हुए सभी अकुशल, अर्द्ध -कुशल और कुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि की है. दिल्ली सरकार की तरफ से शुक्रवार को जारी किए गए एक ऑर्डर में सभी अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल और दूसरे श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ते में की गयी ये  वृद्धि 1 अप्रैल, 2021 से प्रभावी होगी. इसे दिल्ली सरकार का मास्टर स्ट्रोक कहा जा रहा है. कई श्रमिक संगठनों ने केजरीवाल सरकार के इस कदम की सराहना की है.
Photo Credit: Google 
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ये जानकारी देते हुए कहा कि, “ये कदम गरीब और मजदूर वर्ग के हित में उठाए गए हैं, जो मौजूदा महामारी के कारण काफी परेशान है. इस ऑर्डर से लिपिक और सुपरवाइजर वर्ग की नौकरी वाले कर्मचारियों को भी फायदा होगा." 

ये कदम गरीब और मजदूर वर्ग के हित में उठाए गए हैं, जो मौजूदा महामारी के कारण काफी परेशान है. इस फैसले से लिपिक और सुपरवाइजर वर्ग की नौकरी वाले कर्मचारियों को भी फायदा होगा.

दिल्ली सरकार ने कहा कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ अकुशल मजदूरों का मासिक वेतन 15,492 रुपये से बढ़ाकर 15,908 रुपये, अर्द्धकुशल श्रमिकों का वेतन 17,069 रुपये से बढ़ाकर 17,537 रुपये और कुशल मजदूरों के लिए यह अब 18,797 रुपये से बढ़ाकर 19,291 रुपये किया जा रहा है.
 
सिसोदिया ने कहा कि हमें सरकार के कई खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है, लेकिन मजदूर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि महामारी के कारण समाज का हर वर्ग प्रभावित हुआ है.  

दैनिक उपभोग की वस्तुएं अनाज ,तेल और दाल जैसी वस्तुओं की कीमतें काफी बढ़ी हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में दूसरे राज्यों की तुलना में मजदूरों को सबसे ज्यादा न्यूनतम वेतन मिल रहा है. न्यूनतम वेतन में इस बढ़ोतरी से करीब 55 लाख कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स को फायदा होगा. दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद अन्य राज्यों के उपर भी ऐसा करने का दवाब होगा.

टिप्पणियाँ