नागरिकों की लापरवाही के कारण घातक हुयी कोरोना की दूसरी लहर, कोरोना वैक्सीन गेम चेंजर: डॉ हर्षवर्धन

नई दिल्ली, नेशनल न्यूज़कॉज़, कोरोना की दूसरी जानलेवा लहर के बाद अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरु होगयी है. कोरोना की दूसरी लहर में लाखों लोगों ने अपनी जिंदगियां खोई हैं. इस लहर के दौरान सारी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी काफी चरमरा गयी थी और इसके लिए राज्य और केंद्र सरकारों की किरकिरी भी हुयी थी. 
डॉ हर्षवर्धन 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन (Dr. Harshvardhan) ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के स्वरूप बदलने और नागरिकों के कोविड संबंधी सावधानी कम करने की वजह से मामलों की संख्या बढ़ी और यह दूसरी लहर में तब्दील हुई.  
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को मास्क वितरित करने के बाद वर्धन ने यह बात कही. स्वास्थ्य मंत्रालय के एक उन्होंने कहा कि यद्यपि यह कदम प्रतीकात्मक है लेकिन विभिन्न उद्योगों और कॉर्पोरेट घरानों के लोग और पदों पर बैठे राजनेता इस कदम का अनुकरण कर एक नेक श्रृंखला शुरू कर सकते हैं और कोविड अनुकूल आचरण के जरिये हर किसी को कोविड-19 से बचाने के लिये इसे जनआंदोलन में तब्दील कर सकते हैं.

डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि इस साल की शुरुआत में कोरोना के टीकों के आने के बाद से चीजें वापस पटरी पर लौट रही हैं. पिछले लॉकडाउन के खत्म होने के बाद लोग कोविड अनुकूल आचरण के सामान्य नियमों के पालन में कोताही करने लगे. इसी बीच वायरस ने जहां उत्परिवर्तित होकर अपना स्वरूप बदला, हमनें अपनी सतर्कता कम कर दी. इन सबकी वजह से मामले बढ़े और दूसरी लहर में तब्दील हुए. 
हर्षवर्धन ने कहा कि दूसरी लहर के बाद अब अनलॉक की प्रक्रिया आरम्भ हुयी है, ऐसे में हम लापरवाही नहीं कर सकते हैं. मास्क कोरोना के खिलाफ सबसे मजबूत हथियार है. 

टिप्पणियाँ