नेशनल न्यूज़कॉज, हम तैयार थे AI, मिडिया, सोशल मीडिया सब साथ था, जाबांज सड़कों पर थे

सबसे कठिन समय सबसे बड़ा जज्बा  

आपके चेहरे की मुस्कुराहट ही हमारा अवार्ड है 

दर्द है एक हम हर जान नहीं बचा पाए 

नेशनल न्यूज़कॉज, नई दिल्ली,  नेशनल न्यूज़ कॉज जनता और उसके सरोकारों से जुड़ा एक न्यूज़ पोर्टल है वर्षों से खबरों के विश्लेषण के साथ आम जनता से जुड़े मुद्दों पर पैनी नजर न्यूज़कॉज टीम रखती है. कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जहां अन्य समाचार माध्यम सिर्फ समाचार दिखा रहे थे वहीं टीम नेशनल न्यूज़कॉज जमीन पर उतर आम लोगों की मदद के लिए तैयार थी. हमारी मिडिया टीम, मार्केटिंग टीम, टेक्निकल टीम कोरोना से जूझ रहे मरीजों के लिए संसाधन जुटाने में मदद कर रही थी. अस्पताल में बेड की सही पोजीशन मिल पाना कठिन था लेकिन हमारी टीम ने अपने कोआर्डिनेशन के जरिये लोगों को सही अस्पताल में पहुंचने में मदद की.



समय कठिन था डर भी था  

हर जगह डर का माहौल था तमाम लोग घरों में दुबके थे हमारी टीम सड़कों और अस्पतालों में थी, डर हमको भी था जिन्दगी से प्यार हमारी टीम को भी था लेकिन सभी सुरक्षा बरतते हुए काम भी करना था और किया भी. AC कमरों और गाड़ियों में घुमने वाली एक टीम सड़कों पर ऑक्सीजन सिलिंडर उठाये, कहीं किसी को अपनी कार से अस्पताल ले जाते. कई बार तो 12 घंटे PPE किट पहनना जानलेवा अनुभव था. 
फोटो: साभार GOOGLE SEARCH 

डॉ तैयार थे ऑनलाइन 

ये समय बड़ा चुनौती भरा था डॉ नहीं थे दवा नहीं थी एम्बुलेंस नहीं मिल रही थी, हमारी मीडिया टीम ने कोआर्डिनेट किया देश के कुछ डॉ के साथ इसमें ज्यादातर युवा डॉ हैं. लगभग 125 डॉ की टीम तैयार हुयी ऑनलाइन इलाज देने के लिए फिर तो रोज 500 तक रिक्वेस्ट आती थी... हर किसी से बात करना उनको सही सलाह देना जो अभी भी जारी है. शायद ये पहली बार हुआ हो एक टीम मरीज से सम्बन्धित हर हिस्ट्री को तैयार कर रही थी और उसे सही डॉ के पास भेज रही थी 5 मिनट से कम समय में मरीज के पास डॉ का फोन पहुंच रहा था. उनकी रिपोर्ट्स का एनालिसिस दवा की जानकारी 24 घंटे चलने वाला उपक्रम था कुछ डॉ तो इतने बिजी थे जो शायद दिन में 1 या 2 घंटे ही सो पायें हों.  

हम खड़े हैं क्योंकि आप हमसे जुड़े हैं 

तमाम संस्थाओं और लोगों ने टीम से जुड़े सदस्यों को सम्मान देने की पेशकश की लेकिन कोई भी मेम्बर इसे लेने को तैयार ना था, हर एक ने एक ही बात कही हमने अपना काम किया है मीडिया से जुड़े हैं अपने अनुभव और टीम मेनेजमेंट के जरिये ये संभव हुआ है. हम इसके लिए कोई सम्मान या उपादेय कभी नहीं लेंगे. ना ही हम किसी घटना कि फोटो या विडियो शूट करेंगें.  हाँ हम उन लोगों को जरूर सम्मान देंगे जिन्होंने कहीं भी किसी भी मंच पर कोरोना की इस लड़ाई में सहयोग दिया है. पूरे देश में कहीं भी अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसने इस आपदा के समय कुछ सहयोग या सेवा की है नेशनल न्यूज़कॉज की टीम ऐसे लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करेगी.


टिप्पणियाँ