Whatsapp के नये फीचर से आपकी चैट और दिलचस्प हो जायेगी

Whatsapp आज हर मोबाइल का सबसे जरूरी एप्प है. व्यक्तिगत और बिज़नस दोनों ही मामलों में whatsapp काफी काम का एप्प है. Whatsapp में लगातार नये फीचर आते रहते हैं. अभी कुछ नये दिलचस्प अपडेट आये हैं. 
WhatsApp में नया अपडेट आया है जिसमें आपको कई विज़ुअल बदलाव देखने को मिलेंगे. नए वॉलपेपर्स के साथ ही अलग अलग चैट्स के लिए कस्टम वॉलपेपर लगाने का भी ऑप्शन मिलेगा. 



WhatsApp के इस अपडेट के बाद अब मौजूदा वॉट्सऐप डूडल वॉलपेपर्स में नए कलर्स भी दिए गए हैं. इसके अलावा टेक्स्ट और ईमोजी के ज़रिए अब स्टिकर्स भी सर्च किए जा सकते हैं. यानी अब ईमोजी से आप उसी थीम का स्टिकर्स भी सर्च कर सकते हैं.
इन सब अपडेट में से एक फ़ीचर लोगों को थोड़ा पसंद आ सकता है. हर चैट में अलग वॉलपेपर्स लगा सकेंगे. सेटिंग्स में ये ऑप्शन वॉलपेपर सेक्शन में ही मिलेगा.
सेपरेट वॉलपेपर्स को डार्क और लाइट थीम के हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं. यानी अगर फ़ोन को डार्क मोड पर रखते हैं तो चैट वॉलपेपर डार्क होंगे, जबकि नॉर्मल मोड ये नॉर्मल रहेंगे.WhatsApp के इस अपडेट के साथ World’s Health Organisation का Together At Home स्टिकर पैक अब एनिमेटेड स्टिकर के तौर पर आ गया है.

टिप्पणियाँ