वर्ष 2020 कोरोना, किसान आन्दोलन, राजनैतिक उठापटक के साथ Bollywood के डिजिटिलाइजेशन के लिए भी जाना जाएगा. इस साल बॉलीवुड के कई बड़े स्टार OTT (Over-the-toP) प्लेटफार्म पर दिखे हैं.
इस साल 28 बड़े बॉलीवुड स्टार्स की फिल्में सीधे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज की गईं हैं.
क्रिसमस पर अमेजन की स्ट्रीमिंग सर्विस पर रिलीज हुई फिल्म ‘कुली नंबर-1’ डेविड धवन की एक बड़ी फिल्म है. महामारी के कारण सिनेमाघरों के बंद होने से लगभग 18 हजार करोड़ रुपए की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने स्ट्रीमिंग का रास्ता पकड़ा है. रिसर्च फर्म फॉरेस्टर की हालिया जारी रिपोर्ट के अनुसार इस साल 28 बड़े सितारों की फिल्में सीधे स्ट्रीमिंग पर रिलीज हुईंं.
2019 में ऐसी एक भी फिल्म नहीं थी. स्ट्रीमिंग की बढ़ती जरूरत को देखते हुए Netflix, Amazon और Hotstar भारत में खूब पैसा निवेश कर रही हैं. फॉरेस्टर के अनुसार 2020 में इन कंपनियों ने भारतीय दर्शकों के लिए कंटेंट तैयार करने पर करीब 3,800 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. यह 2019 से 700 करोड़ रुपए अधिक है.
नेटफ्लिक्स ने बताया कि उसने भारत में पिछले दो साल में 50 फिल्मों और शो के निर्माण पर लगभग 2,900 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. इनमें 34 हिंदी फिल्में शामिल हैं. Netflix पर आने वाली वेब सीरीज भी काफी देखी जाती हैं. Netflix के अलावा Amazon पर भी कई हिन्दी वेब सीरीज रिलीज़ की गयी जिनको दर्शकों ने हाथों हाथ लिया है.
अर्नेस्ट यंग की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल बॉलीवुड में 1,800 या सप्ताह में औसतन 35 फिल्मों का निर्माण हुआ था. घरेलू सिनेमाघरों में इन फिल्मों के रिलीज होने से लगभग 11 हजार करोड़ रुपए की आमदनी हुई थी. भारतीय फिल्म इंडस्ट्री कमाई के लिए लंबे समय से थिएटरों में रिलीज पर निर्भर रहती है.
केपीएमजी के अनुसार महामारी के बीच थिएटरों बंद होने से आय 75 प्रतिशत कम हुई है. अक्टूबर में थिएटर खुलने के बाद भी इसमें राहत नहीं मिली है. अभी लोग थियेटर में जाने से डर ही रहें हैं.
इस साल 28 बड़े बॉलीवुड स्टार्स की फिल्में सीधे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज की गईं हैं.
क्रिसमस पर अमेजन की स्ट्रीमिंग सर्विस पर रिलीज हुई फिल्म ‘कुली नंबर-1’ डेविड धवन की एक बड़ी फिल्म है. महामारी के कारण सिनेमाघरों के बंद होने से लगभग 18 हजार करोड़ रुपए की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने स्ट्रीमिंग का रास्ता पकड़ा है. रिसर्च फर्म फॉरेस्टर की हालिया जारी रिपोर्ट के अनुसार इस साल 28 बड़े सितारों की फिल्में सीधे स्ट्रीमिंग पर रिलीज हुईंं.
2019 में ऐसी एक भी फिल्म नहीं थी. स्ट्रीमिंग की बढ़ती जरूरत को देखते हुए Netflix, Amazon और Hotstar भारत में खूब पैसा निवेश कर रही हैं. फॉरेस्टर के अनुसार 2020 में इन कंपनियों ने भारतीय दर्शकों के लिए कंटेंट तैयार करने पर करीब 3,800 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. यह 2019 से 700 करोड़ रुपए अधिक है.
नेटफ्लिक्स ने बताया कि उसने भारत में पिछले दो साल में 50 फिल्मों और शो के निर्माण पर लगभग 2,900 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. इनमें 34 हिंदी फिल्में शामिल हैं. Netflix पर आने वाली वेब सीरीज भी काफी देखी जाती हैं. Netflix के अलावा Amazon पर भी कई हिन्दी वेब सीरीज रिलीज़ की गयी जिनको दर्शकों ने हाथों हाथ लिया है.
डिज्नी प्लस ने भी लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में हॉटस्टार में मर्ज के साथ अपनी शुरुआत की है. वैसे, बॉलीवुड में बनने वाली फिल्मों के मुकाबले स्ट्रीमिंग में रिलीज फिल्में अब भी कम संख्या में हैं.
केपीएमजी के अनुसार महामारी के बीच थिएटरों बंद होने से आय 75 प्रतिशत कम हुई है. अक्टूबर में थिएटर खुलने के बाद भी इसमें राहत नहीं मिली है. अभी लोग थियेटर में जाने से डर ही रहें हैं.
नई फिल्में रिलीज न होने से देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर को ही सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में 184 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. इस हाल में बॉलीवुड के लिए OTT प्लेटफार्म पर स्ट्रीमिंग सर्विस बड़े विकल्प के तौर पर उभरी है.
आने वाले समय में भी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग बढ़ेगी और कई बड़ी बालीवुड फ़िल्में इन्ही प्लेटफार्म पर रिलीज होती दिखेंगी.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें