दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट ढूढंगे शवदाह और कब्रिस्तान के लिए नई जगह
नई दिल्ली, नेशनल न्यूज़ कॉज, अनलॉक 1.0 कहने में और सुनने में सुखद अहसास जरूर होता है लेकिन दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ने के बाद दिल्ली सरकार ने सभी जिला मजिस्ट्रेट से नए मरीजों के रहने क्वारन्टीन के लिए उचित स्थान तलाशने और अंतिम संस्कार के लिए अतिरिक्त जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं. जिसमें शवदाह और कब्रिस्तान के लिए जगह खोजने की बात कही गयी है. सोमवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण Department Of Delhi Disaster Management Authority (DDMA) की ओर से जारी एक आदेश में जिला मजिस्ट्रेट से कहा गया है कि वे चिह्नित किए गए परिसर और भूमि संबंधी जानकारी बुधवार तक शेयर करें.
![]() |
| Photo Courtesy: Google |
डीडीएमए के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, ‘‘ दिल्ली में कोरोना रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कोरोना बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने की योजना पहले से तैयार करना लाजिमी है और अंतिम संस्कार करने साथ ही दफनाने के लिए अतिरिक्त जमीन की पहचान जरूरी है.’’ गौरतलब है कि दिल्ली में संक्रमण के मामले 20 हजार को पार कर गए हैं, और अब तक 523 लोगों की मौत हो चुकी है.
कोरोना वायरस दुनियाभर के 213 देशों में अपने पैर पसार चुका है. पिछले 24 घंटे में 1 लाख 02 हजार नए कोरोना के मामले सामने आए और मरने वाले लोगों की संख्या में 3,012 का इजाफा हो गया. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक करीब 63 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 3 लाख 77 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 29 लाख लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं. दुनिया के करीब 75 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ 13 देशों से आए हैं. इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या 3,085,155 है.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें