अब समय आ गया है जब हम सैनीटाइज़र और मास्क को अपनी जीवन शैली का अंग बना लेंनई दिल्ली, नेशनल न्यूज़ कॉज, अब जिंदगी को कोरोना के साथ जीना सीखना पड़ेगा ये बातें अब अक्सर सुनी जाती हैं. 50 दिनों से जब सारी दुनिया में सारे कारोबार ठप्प है और अर्थव्यवस्था औंधे मुंह गिर पड़ी है तो लॉकडाउन को खोलने की बात भी हो रही हैं. पिछले कुछ दिनों में लॉक डाउन को लेकर काफी रियायतें दी गई है. दुकानें खुलवाई जा रही हैं कर्मचारियों को आफिस बुलाया जा रहा है.
ऐसे में अगर आप घरों से बाहर निकलते हैं तो आपको काफी सावधान रहना होगा. यहां आपको अपनी सुरक्षा जिम्मेदारी खुद लेनी होंगी. मई और जून के महीनों में कोरोना का संक्रमण और तेज होगा ऐसे में आपको संक्रमण का खतरा ज्यादा होगा. बिना तैयारी या सावधानी बाहर निकलना आपके जीवन और परिवार को खतरा पैदा हो सकता है. क्या करें अगर आपको बाहर निकलना पड़ता है तो?
अपने शरीर विशेष कर चेहरे को अच्छे से ढँक कर रखें इसके लिए एक सही मास्क का प्रयोग करें मास्क ऐसा हो जिससे नाक और मुंह अच्छे से कवर हो जाये. आप सिंगल यूज या रीयूजेबल मास्क का प्रयोग कर सकते हैं, अगर रीयूजेबल मास्क का प्रयोग कर रहें हैं तो घर आकर उसे ठीक तरीके से धोएं और सैनीटॉयज करें. मास्क को धोने के लिए साबुन या डिटर्जेंट के घोल का प्रयोग कर सकते हैं. मास्क को लगभग 20 मिनट साबुन के घोल में रखें धोने के बाद उसे अच्छी तरह सूखा लें.
इसी प्रकार बाहर से आने के बाद बिना किसी चीज या सरफेस को ना छुए और शरीर को किसी भी साबुन से अच्छी तरह धो लें. जो कपड़े आपने पहने थे उन सबको डिटर्जेंट या साबुन के घोल में अच्छी तरह डूबा दें 20 मिनट के बाद उन्हें धो लें. कपड़े धोने या नहाने के बाद बाथरूम को भी अच्छी तरह सैनीटॉयज कर लें. भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें. अगर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज़ करते हैं तो ध्यान रहे ज्यादा भीड़ वाली बसों या ट्रैन का प्रयोग न करें. अगर ऐसा करना भी पड़े तो कोशिश करें कि अन्य लोगों से दूरी बनाए रखें. मास्क का प्रयोग अवश्य करें और अन्य यात्रियों को भी ऐसा करने को कहें मास्क न होने की स्थिति में रूमाल या गमछे का प्रयोग भी किया जा सकता है.
मॉल या किसी बड़ी मार्केट में जाने से पहले ये सुनिश्चित कर लें कि आपके लिए वहां जाना आवश्यक है या नहीं. बाहर खाना खाने से बचें अगर आप अपने साथ घर से खाना ले जाते हैं तो खाने के लिए साफ और सैनीटॉयज स्थान पर ही बैठे. खाने से पहले साबुन या लिक्विड हैंडवाश से अच्छी तरह हाथ धो लें खाना शेयर ना करें जितना हो सके खाते समय दूसरों से एक निश्चित दूरी बनाएं रखें. अगर आप खाना बाहर से आर्डर करते हैं तो किसी ठीक जगह से आर्डर करें जहां सफाई और सुरक्षा का ध्यान रखा जाता हो. खाने को पैकेट से बाहर निकाल कर पूरे एतिहात के साथ इसे प्रयोग करें.
अपने आफिस, वर्कप्लेस तक कार या कैब जिस का प्रयोग भी आने जाने के लिए करें, ये सुनिश्चित कर लें वह सुरक्षित है ड्राइवर को भी मास्क का प्रयोग करने के लिए कहें अगर वह ऐसा करने से मना करें तो उसकी गाड़ी में ना बैठें. ये सब आपको खुद ही करना होगा. अपने वर्क प्लेस को भी रोज बैठने से पहले सैनीटॉयज कर लें. एलिवेटर्स का प्रयोग करते हुए हैंडरैल को ना छुए और लिफ्ट के बटन प्रेस करने या दरवाजे को धकेलने के लिये पैन या पेंसिल का प्रयोग करें इसके बाद इन्हें सैनीटाइज़ कर लें. किसी भी सार्वजनिक स्थान पर भले ही आपका ऑफिस केबिन ही क्यों ना हो मास्क का प्रयोग अवश्य करें. आप जिस लोकेशन पर जा रहें हैं वहां पर कोरोना संक्रमण की स्थिति को जान लें इसके लिए आरोग्य सेतु एप का प्रयोग करें इसमें अपना डेटा भी अपडेट करते रहें. पब्लिक टॉयलेट का प्रयोग करने से बचे अगर कर रहें हैं तो हाथों को ठीक तरीके से साफ कर लें.

अगर किसी स्थान पर आपको कोरोना संक्रमण की सूचना मिलती है तो उस स्थान पर ना जाए या काम के दौरान ऐसी कोई सूचना मिले तो कोरोना हेल्प लाइन पर फोन कर सूचना दें और जल्द से जल्द सभी सावधानियों को लेते हुए उस स्थान को छोड़ने का प्रयास करें. अगर आपके वर्क प्लेस पर कोई कोरोना संक्रमित पाया जाता है तो आप भी तुरन्त डॉ से सम्पर्क कर खुद को सेल्फ आइसोलेशन में कर लें.
ये कुछ तरीके हैं जिसके जरिये आप अपने रोजमर्रा के कामों को करते कोरोना से बच सकते हैं.
ये कुछ तरीके हैं जिसके जरिये आप अपने रोजमर्रा के कामों को करते कोरोना से बच सकते हैं.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें