Indian Railway लॉक डाउन के दौरान 12 मई से विशेष ट्रेनें चला रहा है जिसके लिए बुकिंग सिर्फ IRCTC वेबसाइट से ऑनलाइन ही होगी

केवल सीमित रूट्स पर 15 ट्रेन चलाई जाएंगी
रिजर्वेशन ऑनलाइन ही होगा, काउंटर से टिकट बिक्री नहीं होगी
नई दिल्ली, नेशनल न्यूज़ कॉज, लगभग 50 दिनों के लॉक डाउन के बाद अब रेलवे कुछ पैसेंजर ट्रेन चलाने पर विचार कर रहा है अब ऐसा करना इसलिए भी जरूरी माना जा रहा है क्योंकि लाखों लोग अपने घरों से दूर फँसे हैं उनमें से एक बड़ी संख्या उन लोगों की है जो अभी सड़कों पर हैं. दो दिन पहले औरंगाबाद में एक दर्दनाक हादसे में 16 मजदूरों की मौत एक मालगाड़ी से कटने के कारण हो गयी थी. 
Special Trains During Lock down
अब रेल मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय रेलवे ने 12 मई यानी मंगलवार से ट्रेनों को फिर से चलाने का फ़ैसला किया है. शुरूआत में केवल 15 रेलगाड़ियों को चलाया जाएगा जो गंतव्य स्थलों तक जाकर वापसी यात्रा भी करेंगी. इसके लिए टिकटों की बिक्री 11 मई यानि सोमवार शाम 4 बजे से शुरू होगी. रेल मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज जारी कर ये जानकारियां सांझा की हैं. 12 मई से चलेंगी 15 जोड़ी (अप/डाउन) रेलगाड़ियाँ, कुल 30 रेलगाड़ियाँ ही चलाई जाएँगी
ये सभी विशेष रेलगाड़ियाँ होंगी, जिनके लिए पहले रिजर्वेशन अनिवार्य होगा. ये रिजर्वेशन ऑनलाइन ही होगा, काउंटर से कोई भी टिकट या रिजर्वेशन नहीं मिलेगा. ये विशेष रेलगाड़ियाँ नई दिल्ली से इन 15 शहरों में आएँगी और जाएँगी - पटना, रांची, हावड़ा, डिब्रूगढ़, अगरतला, बिलासपुर, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगाँव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी. 
इन सभी ट्रेन के लिए 11 मई को शाम चार बजे से टिकटों की बुकिंग शुरू होगी, ये टिकट केवल ऑनलाइन
आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट से लिए जा सकेंगे, केवल टिकटधारी यात्रियों को ही स्टेशन के भीतर जाने दिया जाएगा बिना टिकट यात्री स्टेशन के अंदर प्रवेश नहीं पा सकेंगे. Corona के कहर को देखते हुए रेलवे विशेष सुरक्षा अभियान चलाएगा. सभी यात्रियों को मास्क (Mask) लगाना अनिवार्य होगा, सभी यात्रियों की पूरी स्क्रीनिंग होगी और जिनमें कोई लक्षण बुखार, खाँसी जैसे होंगें उन्हें ट्रेन में सवार नहीं होने दिया जाएगा. अभी ट्रेनों के परिचालन के संदर्भ में कोई टाइम टेबल जारी नहीं किया गया है, रेलवे के द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि ट्रेनों के समय की सूचना बाद में दी जाएगी. अन्य मार्गों पर विशेष ट्रेनों के परिचालन के बारे में कोई सूचना अभी जारी नहीं कि गई है लेकिन रेलवे के सूत्रों के अनुसार अन्य रूट्स पर भी जल्द विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी. 

टिप्पणियाँ