पी एम मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, लॉकडाउन को लेकर हो सकती है बड़ी घोषणा

आज 8 बजे शाम पीएम देश को संबोधित करेंगे कोरोना लॉकडाउन को लेकर हो सकती है बड़ीं घोषणा
नई दिल्ली, नेशनल न्यूज़कॉज, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में ‘जन से जग’ का नारा देते हुए आर्थिक गतिविधियां शुरू करने पर जोर दिया था. उन्होंने राज्यों से संक्रमण गांवों तक न पहुंचने देने की रणनीति बनाने का आग्रह भी किया था. आज एक बार फिर पीएम राष्ट्र को संबोधित करेंगे. पीएमओ ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है. आज रात 8 बजे नरेंद्र मोदी देश के लोगों को संबोधित करेंगे.
कल राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई लम्बी मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी. पीएम ने राज्यों से कहा कि जरूरत संतुलित रणनीति के साथ आगे बढ़ने और चुनौतियों से निपटने कर रास्ता तय करने की है. इस दौरान, पांच राज्यों ने लॉकडाउन 17 मई के बाद भी बढ़ाने की मांग की है. गुजरात ने लॉक डाउन बढाने का विरोध किया. राजस्थान व केरल ने लॉकडाउन में अधिक फैसले ले सकने के लिए राज्यों को और अधिकार देनेे की वकालत की थी. आज पीएम मोदी का संबोधन इन्हीं मुद्दों पर हो सकता है. लॉकडाउन 4.0 यानी लॉक डाउन बढाने को लेकर भी फैसला पीएम इस संबोधन के जरिये सुना सकते हैं. 

टिप्पणियाँ