अभिनेत्री माहिका कपिल शर्मा को डेट करना चाहती हैं, लन्दन में फंसी हैं अभी

लॉक डाउन के कारण देश में सब ठप्प है. इसका असर बॉलीवुड पर भी पड़ा है. ऐसे में जहां हर तरह की शूटिंग बंद है तो वहीं दर्शकों के लिए सभी चैनल पर पुराने लोकप्रिय सीरियल को री टेलीकास्ट किया जा रहा है. Sony Tv पर ऐसा ही एक शो है, कपिल शर्मा का कॉमेडी शो.
अभिनेत्री माहिका शर्मा ने बताया है कि वो कपिल शर्मा शो की फैन हैं. इतना ही नहीं माहिका ने ये भी कहा है कि वो कपिल शर्मा को डेट करना चाहती हैं.
माहिका शर्मा का कहना है कि उन्हें कपिल शर्मा को देखना अच्छा लगता है. माहिका ने कपिल शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा, "कपिल ने अपने बल पर मनोरंजन उद्योग (Comedy) को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है." माहिका ने यह भी कहा कि अगर भविष्य में उन्हें मौका दिया जाए तो वह कपिल के साथ स्क्रीन पर काम करना पसंद करेंगी. 
'रामायण सबके जीवन का आधार' की एक्ट्रेस माहिका शर्मा ने अपने बोल्ड लुक के अलावा सोशल कनेक्शन के लिए जानी जाती हैं. माहिका हाल ही में 2 परिवारों की मदद के लिए आगे आई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक माहिका ने मुंबई के दो परिवारों को कुछ समय के लिए एडॉप्ट किया है. इसके अलावा उन्होंने उन दो परिवारों के राशन, मेडिकल और अन्य जरूरी चीजों के लिए पैसे भी डोनेट किए हैं. माहिका टीवी सीरियल FIR एफआईआर में भी काम कर चुकी हैं.

26 वर्षीय माहिका अपने इंस्टाग्राम पर काफी बोल्ड लुक फोटो शेयर करती रहती है. टीवी के अलावा माहिका ने कई हिंदी फिल्मों में भी रोल किये हैं.

लॉकडाउन में लंदन में फंसी FIR की एक्ट्रेस, बोलीं. ' मुझे काफी डर लग रहा है'. लंदन में माहिका शर्मा सेल्फ आइसोलेशन में रह रही हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान माहिका शर्मा ने बताया कि वह अपने देश और परिवार से दूर लंदन में डर के माहौल में जी रही हैं. उन्होंने कहा कि वह वहां पर अकेली और कैद में रहना जैसा महसूस कर रही हूं. एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा, 'मैं लंदन में अकेली हूं और मैं यहां पर कैद जैसा महसूस कर रही हूं. मुझे यहां भारतीय खाना नहीं मिल रहा है, मैं केवल सलाद, फलों और जूस पर टिकी हूं. मुझे अपना भारतीय खाना याद आ रहा है. इमानदारी से कहूं तो यह एक अच्छी भावना नहीं है. मैं डरी हुई हूं. मैं हर जगह वायरस के बारे में पढ़ने और सुनने के बाद भी स्वस्थ हूं. मैं परेशान हूं कि आगे क्या होगा.'

टिप्पणियाँ