Lock Down 3.0 अब मिलेंगी कई रियायतें, 50% बसें चलेंगी

Lockdown Extend Till 17 May 2020 With Some Concessions
देश में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है, लॉक डाउन 3.0 में काफी रियायत दी हैं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी सशर्त चलाया जाएगा. हॉटस्पॉट वाले रेड जोन में केवल स्टैंड अलोन शराब की दुकानें खुलेंगी. इसके अलावा ग्रीन जोन में 50% बसें अपनी क्षमता के आधे यात्रियों को ही ले जा सकेंगी.
इसके अलावा इस जोन में सभी कैब सेवाएं भी जारी रहेगी. मीडियाकर्मी, आईटी कर्मचारी अपने काम पर जा पाएंगे. लोकल क्लिनिक खुलेंगी और अस्पतालों में ओपीडी भी चालू होंगी. ऑरेंज जोन में Paid Taxi जिसमें ड्राइवर के अलावा दो सवारी बैठ पाएंगी. बाइक पर भी दो सवारी जा सकती हैं. मीडिया कर्मी और अस्पतालों की ओपीडी भी ऑरेंज जोन में काम करेंगी.
रेड जोन में कोई भी छूट नहीं दी गई है अगर रेड जोन में 21 दिनों तक कोई नया संक्रमित केस नहीं आता है तो ये क्षेत्र भी ग्रीन जोन में शामिल हो जाएगा.
स्कूल कालेज माल सिनेमा हॉल और सभी धार्मिक स्थल सभी जोन में बंद रहेंगे. किसी भी प्रकार के कोई कार्यक्रम राजनीति धार्मिक इत्यादि किसी भी जोन में आयोजन पर पूरी पांबदी बनी रहेगी. रेड जोन में बाजार से दूर अकेली शराब की दुकान खोली जाएगी लेकिन सोशल डिस्टनसिंग का पालन अनिवार्य होगा. रेलवे, हवाई सेवाएं और मेट्रो सेवाएं किसी भी जोन में नहीं चलेगी. 

टिप्पणियाँ