कोरोना अभी तक लाखों की जान ले चुका है, दुनिया की अर्थव्यवस्था को जीरो कर चुका है लेकिन अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये इंसानों तक कैसे पहुंचा
आइये आज इसी संदर्भ में की जा रही सभी रिसर्च और उनके आउटपुट पर विचार करते हैं.
कोरोना अभी तक लाखों जानें ले चुका है, सारी दुनिया इसकी चपेट में है लेकिन वायरस कहाँ से आया और इंसानों तक कैसे पहुंचा इसको लेकर कई मत हैं. दुनिया के कई बड़े देश इसे चीन की साजिश बता रहें हैं. चीन पर कोरोना वायरस को लैब में विकसित करने का आरोप भी लगे हैं. इसके अलावा एक थ्योरी के अनुसार ये वायरस चमगादड़ से मनुष्य में फैला है चीन के जिस शहर वुहान से ये बीमारी फैली वहां चमगादड़ का मॉर्केट है.
चमगादड़ से कोरोनावायरस फैलने की बात पर अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी मुहर लगा दी है. डब्ल्यूएचओ पर अमेरिका पहले ही चीन के साथ खड़ा होने का आरोप लगा चुका है और WHO की ग्रांट भी रोक चुका है . एक बार फिर डब्ल्यूएचओ का कहना है कि कोरोनावायरस चमगादड़ से फैला है और यह सामान्य बिल्ली और फेरेट (बिल्ली प्रजाति का जीव) को संक्रमित कर सकता है.
हालांकि, अभी इस बारे में और रिसर्च की जानी है ताकि जानवरों से कोरोना के सम्बन्ध में अधिक जानकारी सामने आ सके. इससे पहले कई रिसर्च में यह साबित भी हुआ है कि कोरोना चमगादड़ से फैला है और संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा बिल्लियों को है. चमगादड़ से मनुष्यों में इसके फैलाव को लेकर अभी कोई ठोस जानकारी नहीं है. डब्ल्यूएचओ के पशुरोग विशेषज्ञ पीटर बेन (Peter Ben) का मानना है कि नया कोरोना ऐसे वायरस के समूह से सम्बंधित है जिसकी उत्पत्ति और संक्रमण दोनों चमगादड़ से होती है. कोविड-19 के चमगादड़ से इंसानों में फैलने के बारे में अभी तक कोई सही जानकारी नहीं आई है.
पीटर बेन के मुताबिक, शायद किसी जानवर से संक्रमण इंसान के खाने में पहुंचा और इस तरह कोरोनावायरस इंसानों में फैला. बेन के मुताबिक, बिल्लियों को कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा ज्यादा है. कोरोना के पहले संक्रमण का मामला वुहान के पशु बाजार (Animal Market) में देखा गया था लेकिन सभी लोगों में संक्रमण इसी तरीके से नहीं फैल सकता. बेन के मुताबिक, डब्ल्यूएचओ को इसकी पड़ताल पूरी करने में कुछ समय और लग सकता है इस पर डिटेल स्टडी की जरूरत है.
डब्ल्यूएचओ की महामारी विशेषज्ञ (Epedemic Expert) मारिया बेन (Maria Ben) का कहना है कि संस्थान के वैज्ञानिक चीन में एक बार फिर से नए सिरे से कोरोना पर रिसर्च करने की तैयारी रहे हैं. नई रिसर्च का उद्देश्य पशुओं में कोरोना वायरस के पहुंचने पर केंद्रित रहेगा. पशुरोग विशेषज्ञ पीटर बेन का कहना है कि एशिया में पाए जाने वाले पैंगोलिन में भी नया कोरोनावायरस काफी संख्या पाया गया था ये बिल्कुल वैसा ही है जो अभी सारी दुनिया में इंसानों को संक्रमित कर रहा है. WHO ही नहीं सारी दुनिया में कई संस्थान इस विषय को केंद्र में रख शोध कर रहै हैं. इनमें से ज्यादातर शोधों में चमगादड़ का कनेक्शन साफ दिखता है.

अमेरिका के ऑन्टेरियो वेटरनेरी कॉलेज के प्रोफेसर स्कॉट वीज जानवरों से फैलने वाली बीमारियों पर रिसर्च कर रहे हैं. प्रोफेसर स्कॉट के मुताबिक, कोरोनावायरस का चमगादड़ से कनेक्शन तो है लेकिन यह इंसानों तक पहुंचना कैसे अब तक सामने नहीं आ पाया है. चीनी वैज्ञानिकों ने भले ही पैंगोलिन से चमगादड़ और फिर चमगादड़ से इंसान में वायरस पहुंचने की बात कही हो, लेकिन यह बात पूरी तरह साबित नहीं हो पाई है. इस मामले पर वहीं से भी कई रिपोर्ट्स आ रही हैं.
चीन के वैज्ञानिक अलग-अलग रिसर्च में कोरोना वायरस फैलने की वजह चमगादड़, सांप और पैंगोलिन को बता चुके हैं. चीन की साउथ चाइना एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कोरोनावायरस के लिए पैंगोलिन को जिम्मेदार ठहराया. शोधकर्ता शेन योंगी और जिओ लिहुआ के मुताबिक, वायरस पैंगोलिन से चमगादड़ और इससे इंसान में पहुंचा. इसे समझाने के लिए इन वैज्ञानिकों ने 1 हजार जंगली जानवरों के सैम्पल लिए और कोरोना मरीजों के जीनोम सीक्वेंस की जांच की. जांच के नतीजों में मरीजों से लिए गए सैंपल में मौजूद कोनोरावायरस और पैंगोलिन का जीनोम सिक्वेंस (आनुवांशिक अनुक्रम) 99 फीसदी तक एक जैसे मिले.
चमगादड़ का रिफरेन्स कोरोना से ही नहीं जुड़ा है इससे पहले भी कई बीमारियों और संक्रमण में चमगादड़ का नाम जुड़ता रहा है. इस बात की पुष्टि करते हुए टोरंटो हेल्थ साइंस सेंटर में माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ समीरा मुबारेका कहती हैं, यह पहली बार नहीं है जब इंसानों में किसी बीमारी की वजह के रूप में चमगादड़ का नाम आया है. चमगादड़ कई तरह के वायरस का वाहक है जो पहले भी साबित हो चुका है. चमगादड़ की कुछ प्रजातियां रेबीज और निपाह वायरस की भी वाहक रही हैं. जुलाई 2019 में कनाडा के वैंकूवर आइलैंड में रेबीज से 23 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई. जांच में पुष्टि हुई कि रेबीज का वाहक चमगादड़ था.
यहां चमगादड़ से फैले वायरस संक्रमणों की एक लंबी फेहरिस्त है. वर्ष 2002 में चमगादड़ से फैले सार्स से दुनिया भर में 774 मौते हुईं. सार्स वायरस पहले चमगादड़ से बिल्ली और इससे इंसानों तक पहुंचा था.
2018 में केरल में निपाह वायरस का वाहक भारतीय फलभक्षी चमगादड़ था, इससे यहाँ 17 मौतें हुई थीं. इसके अलावा इबोला, रैबीज, हेंद्र और मारबर्ग वायरस के मामलों में भी वाहक चमगादड़ ही रहा था. अब इस विषय पर अधिक डिटेल रिसर्च कोरोना का इलाज ढूढ़ने में मदद मिलेगी.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें