अब विशेष ट्रेनों के जरिये लॉक डाउन में घरों से दूर फंसे यात्रियों को उनके घर पहुंचाया जा सकेगा: MHA

लॉक डाउन में फंसे लोगों को अब विशेष ट्रेनों से उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी
गृह मंत्रालय का नया आदेश  
कोरोना संक्रमण के बीच चल रहे लॉक डाउन में केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों, स्टूडेंट्स, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को निकालने के लिए विशेष बसें चलाने की अनुमति दी थी. दरअसल लॉक डाउन के चलते कई लोग अपने घरों से दूर अन्य राज्यों में फंसे हैं, कई मजदूर रास्ते में भी फंसे हैं ऐसे में उन सबको उनके गंतव्य तक पहुंचाना जरूरी हो गया था. आज पुनः गृह मंत्रालय ने अपने आदेश को संशोधित कर कहा कि इन सभी को निकालने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी. ट्रेनें रेलवे मंत्रालय के द्वारा कुछ रुट्स पर चलाई जाएंगी. इसके लिए रेलवे मंत्रालय राज्यों के साथ समन्वय के लिए नोडल अफसर नियुक्त करेगा. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के द्वारा ये ताजा आदेश जारी किया गया है. ट्रेन कब और कैसे चलेंगी इसके बारे में अभी कोई सूचना नहीं है.
लॉक डाउन में तमाम लोग जिसमें विशेषकर स्टूडेंट्स और मजदूर है कई स्थानों में फंसे हैं कोटा से ही कई राज्यों के सैकड़ों स्टूडेंट्स को निकाला गया है लेकिन बसों के द्वारा ले जाना काफी महंगा काम है और काफी मात्रा में बसें चलानी पड़ सकती हैं. 

टिप्पणियाँ