अब व्हाट्सएप मैसेज एक बार ही फारवर्ड होगा

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने फॉरवर्ड किए गए मैसेज को लेकर व्हाट्सएप ने नए लिमिट का ऐलान किया है. कंपनी ने कोरोना वायरस को लेकर तेजी से फैल रहीं गलत जानकारियों को ध्यान में रख कर ये फैसला लिया है. दरअसल व्हाट्सएप पर कोरोना संक्रमण को लेकर तमाम फेक मेसेज फैलाएं जा रहे हैं.
WhatsApp ने कहा है कि फॉर्वर्डेड मैसेज पर एक नई लिमिट लगाई जा रही है और इसे दुनिया भर में एक साथ लागू किया जा रहा है. कंपनी ने कहा है कि जो ज्यादा फॉरवर्ड किए गए मैसेज होंगे उन्हें सिर्फ एक बार ही किसी को फॉरवर्ड किया जा सकेगा. ज्यादा फॉरवर्ड किए गए मैसेज यानि ऐसा कोई मैसेज जो पांच बार से ज्यादा बार फॉरवर्ड किया जा चुका है.
गौरतलब है कि पिछले साल कंपनी ने फॉरवर्ड किए जा रहे मैसेज पर एक लेबल लगाना शुरू किया था जिससे वॉट्सऐप यूजर्स को ये पता चल सके कि ये मैसेज फॉरवर्डेड है.
कंपनी ने कहा है कि हाल के कुछ हफ्तों में लोगों ने फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को लेकर पब्लिक मोमेंट ऑर्गनाइज करने के लिए WhatsApp यूज किया है.
वॉट्सऐप के मुताबिक हाल ही में वॉट्सऐप फॉर्वर्ड मैसेज में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और ये गलत जानकारी फैलाने का भी काम कर सकते हैं. कंपनी का मानना है कि इस तरह के मिस इनफॉर्मेशन को रोकने के लिए फेक मैसेज फारवर्ड रोकने जरूरी हैं जो तेजी से फैल रहे हैं.

व्हाट्सएप का प्रयोग तमाम फेक वीडियो और संदेशों को फारवर्ड करने के लिए किया जा रहा है, आये दिन ऐसे फेक मेसेज वायरल होते ही रहते हैं. एक ऐसा मेसेज देश में लॉक डाउन की अवधि बढाएं जाने के बाबत WHO वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन की ओर से जारी बताकर खूब वायरल किया जा रहा है. ऐसी कोई जानकारी या सूचना WHO की साइट पर या उसके किसी आधिकारिक सोशल प्लेटफॉर्म पर भी शेयर नहीं की गई है. 

(आशुतोष पाण्डेय)

टिप्पणियाँ