पीएम मोदी देश से बात आज, राहत या आफत

वैश्विक महामारी कोरोना से बचने के लिए देश में किया गया 21 दिन का लॉक डाउन आज खत्म हो जाएगा. लॉक डाउन के बाद भी देश में संक्रमण बढ़ा है. अभी तक देश में 9352 लोग संक्रमित हुए हैं और 324 कि मौत हो चुकी है. यहां एक सकारात्मक खबर ये है कि 980 मरीज अभी तक हो चुके हैं. पिछले 21 दिनों में पूरे देश में लॉक डाउन था इस दौरान केवल खाने पीने, सब्जी और दवा के अलावा सभी दुकानें, आफिस और फैक्ट्री बन्द रहे हैं.
Courtesy: Google Search 
अभी तक दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना को लेकर देश को संबोधित कर चुके हैं. 21 दिनों के लॉकडाउन के पूरा होने पर आज फिर 10 बजे प्रातः वे देश को संबोधित करेंगे. इतना तय है कि एक बार फिर लॉक डाउन बढाने की बात की जाएगी. इस बार पीएम की कोशिश बन्दी के साथ आम आदमी को मिलने वाली सुविधा और देश की अर्थव्यवस्था को ढर्रे पर लाने की भी होगी. ऐसा माना जा रहा है देश को रेड, ऑरेंज, येलो और ग्रीन जोन में बाँटा जाएगा जिसमें रेड जोन वो इलाका होगा जहां कोरोना हॉटस्पॉट हैं इन इलाकों को पूरा सील किया जाएगा. ऑरेंज जोन वह इलाके होंगे जहां संक्रमण सीमित है वहाँ लॉक डाउन जारी रहेगा. येलो ज़ोन जहां पहले संक्रमण था अब कोई संक्रमित नहीं है इन क्षेत्रों में शर्तों के साथ छूट दी जा सकेगी. ग्रीन जोन जहां अभी तक कोई संक्रमित नहीं मिला है इन जगहों पर लॉक डाउन उठा लिया जाएगा लेकिन बाहर से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध जारी रहेगा. इसके अलावा छोटे और मझोले उद्योगों के लिए भी कुछ राहत की घोषणा की जा सकती है. रवि की फसल तैयार है उसकी कटाई और उसे मंडी तक ले जाने के लिए भी कुछ योजना लाई जा सकती हैं.
(आशुतोष पाण्डेय)

टिप्पणियाँ