कोरोना संक्रमण से दिल्ली बेहाल है 68 हॉटस्पॉट सील हैं यही हाल दिल्ली के आसपास के इलाकों का भी है. दिल्ली में पिछले 24 घण्टे में 186 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं. देर रात गुरूग्राम से भी एक संक्रमित की मौत की खबर मिली है. आज दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये ये जानकारी दी कि 24 घण्टों में मिले 186 कोरोना मरीजों में कोई लक्षण नहीं थे, यह खतरनाक संकेत हैं.
 |
| Google Photo |
अब लोगों को पता भी नहीं चल पा रहा है कि वे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जिसके कारण वे कई लोगों में संक्रमण फैला देते हैं. केजरीवाल ने कहा इस समय दिल्ली में कोरोना के खिलाफ एक कठिन लड़ाई चल रही है. विदेशों से आने वाले ज्यादातर लोग दिल्ली ही आये थे. मरकज में तब्लीगी जमात के कारण जो संक्रमण फैला उसकी मार भी दिल्ली को सबसे ज्यादा झेलनी पड़ी है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विशेषज्ञों की सलाह के बाद हमने निर्णय लिया है कि अभी लॉकडाउन में कोई छोटा देना संभव नहीं है.
 |
| Google Photo |
केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गत कुछ दिनों में दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है. शनिवार को 736 टेस्ट रिपोर्ट आई हैं इसमें से 186 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. लगभग 25 फीसदी पॉजिटिव केस मिलना अपने आप में एक खतरनाक संकेत दिख रहा है.
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार को 42000 रैपिड टेस्टिंग किट मिली हैं. एलएनजेपी अस्पताल में रैपिड टेस्ट का ट्रायल चल रहा है. सत्येंद्र जैन ने कहा कि हर हफ्ते 42000 टेस्ट का हमारा लक्ष्य है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें