ई कॉमर्स कम्पनियां नहीं कर सकेंगी गैर आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी

सारे देश में लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं के अलावा किसी भी वस्तु की बिक्री प्रतिबंधित है. ऑनलाइन भी केवल आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई की अनुमति है. पिछले हफ्ते गृह मंत्रालय ने कुछ गतिविधियों में छूट की घोषणा भी थी.
जिसमे ई कॉमर्स कंपनियां भी शामिल हैं लेकिन आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गृह मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि ये कम्पनियाँ सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की ही डिलीवरी कर पाएंगी. चार दिन पहले इन ई कॉमर्स कम्पनियों को मोबाइल, रेफ्रिजरेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिकआइटम्स के अलावा रेडीमेड कपड़ों की डिलीवरी 20 अप्रैल से करने की इजाजत दी गई थी.
अब इस छूट को वापस ले लिया गया है. रविवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा जारी आदेश में पूर्व दिशा निर्देशों में संशोधन कर ई कॉमर्स कंपनियों के द्वारा गैर जरूरी वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला आज इस बाबत आदेश जारी किया है.
इसका साफ मतलब है कि अभी आप ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये ग्रोसरी, होम केयर प्रोडक्ट और दवाएं ही आर्डर कर पाएंगे. अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि गृह मंत्रालय ने इस फैसले को क्यों बदल दिया है लेकिन इसका कारण देश में कई हॉटस्पॉट का सील होना भी एक कारण बताया जा रहा है.
आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 20 अप्रैल से दिल्ली में लॉकडाउन में किसी भी रियायत से इनकार किया है दिल्ली में 70 से ज्यादा हॉटस्पॉट है जो पूरी तरह सील है. 

टिप्पणियाँ