तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद की अपील: कोरोना इलाज में सहयोग करें

नई दिल्ली, तब्लीगी जमात प्रमुख मौलाना साद इस ने ऑडियो संदेश में अपील की है, ''इस वक्त सारा आलम एक महामारी का शिकार है. और ये बात यकीनी है कि ये महामारी हमारी बुरी हरकतों की बदली हुई सूरत है. जब बंदा अपने बनाने वाले से दूर हो जाता है तो बनाने वाला ऐसे हालात बनाता है कि बंदा करीब आए. ''आप लोगों से एक अहम दरख्वास्त करनी है. इस बला से निपटने के लिए जरूरी है कि जिले की इंतजामिया और हुकूमत टेस्ट करने या क्वॉरंटीन करने के लिए ले जाना चाहती है तो इंतजामिया का इसमें पूरा ताहवून करें, इंतजामिया का पूरा साथ दें. किसी भी बीमारी का इलाज करना इंतेहाई जरूरी है, इसलिए इनका एहतमाम करें.''
जमात प्रमुख मौलाना साद ने एक ऑडियो सन्देश जारी कर तब्लीगी जमात के लोगों से अपील है की है कि लोग कोरोना को लेकर सरकार का सहयोग करें. उन्होंने कहा कि इस बीमारी का इलाज जरूरी है. खुद मौलाना ने अभी तक अपना कोरोना टेस्ट नहीं करवाया. 
साद ने कहा, आप जहां भी हैं, वहां प्रशासन की मदद करें. खुद मौलाना साद ने अभी तक अपना कोरोना टेस्ट नहीं करवाया है जबकि निजामुद्दीन मरकज के द्वारा सारे देश में कोरोना संक्रमण को फैलाने का आरोप है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार मौलाना अपने वकीलों के जरिये क्राइम ब्रांच के सम्पर्क में है और उसने अभी तक किसी सरकारी अस्पताल से कोरोना टेस्ट नहीं करवाया है. क्राइम ब्रांच ने मौलाना से पूछताछ शुरू करने से पहले उससे कोरोना टेस्ट करवाने को कहा है. उसे कहा गया है जांच की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को उपलब्ध करवाए.

टिप्पणियाँ