फेसबुक और रिलायंस की नई किराना दुकान 43574 करोड़ की डील

देश की नई दुकान Reliance Jio और Facebook के बीच साझेदारी 
सोशल मीडिया टायकून फेसबुक (Facebook) रिलायंस जियो (Reliance) के साथ देश में ऑनलाइन किराना शॉपिंग का एक्सपीरियंस बदलने वाली है. रिलायंस और फेसबुक के बीच एक बड़ा सौदा हुआ है जिसके तहत फेसबुक रिलायंस जियो में 43,574 करोड़ का निवेश करने वाली है. दोनों मिलकर देश में किराना दुकानदारी का तरीका बदल देंगे. व्हाट्सएप (WhatsApp) के जरिये किराना व्यापारियों को लोकल ग्राहक से जोड़ा जाएगा. ये साझेदारी देश की दो बड़ी ई कॉमर्स कम्पनियों को बड़ी टक्कर देगी. रिलायंस के जियोमार्ट (JioMart) और फेसबुक के सोशल मीडिया एप व्हाट्सएप के जरिये किराना दुकानदारों को उनके ग्राहकों से जोड़ा जाएगा.
Image: Google Search 
फेसबुक ने रिलायंस जियो में 9.9 प्रतिशत खरीदने का सौदा किया है. रिलायंस देश के लाखों किराना व्यापारियों को टार्गेट कर रही है. उसकी योजना इन किराना दुकानदारों को अपने नए ई कॉमर्स प्लेटफार्म जियोमार्ट से जोड़ने की है. फेसबुक के साथ हुई इस डील से जियो मार्ट को फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सएप के जरिये किराना दुकानदारों को सपोर्ट दे पाना आसान हो जाएगा.
रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने 2019 में ही 'जियोमार्ट' की सॉफ्ट लॉन्चिंग कर दी थी. जियो मार्ट की टैग लाइन 'देश की नई दुकान' (Desh Ki Nai Dukan) है. जियोमार्ट ग्राहकों को 50 हजार से ज्यादा ग्रोसरी प्रोडक्ट की फ्री डिलीवरी मिलेगी. लोकल किराना शॉप से जुड़े होने के कारण डिलीवरी में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा.
12 अगस्त 2019 की AGM में मुकेश अम्बानी ने कहा था कि रिलायंस जल्द ही किराना बाजार की सूरत बदलने वाला है. मुकेश अम्बानी की यह महत्वाकांक्षी योजना सबसे बड़ा 'ऑनलाइन टू ऑफलाइन' (Online to Offline) ई कॉमर्स बाजार बनने की है.

(National NewsCause)
Business Desk 

टिप्पणियाँ