कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में जहां सभी गतिविधियां बन्द हैं ऐसे में अब सरकारें कुछ छूट दे रही हैं जिससे आम आदमी की दुश्वारियां कम हों.
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है. लॉकडाउन के चलते देश में कई लोग अपने घर से दूर दूसरी जगहों पर फंस गए है. इनमें प्रवासी मजदूर, तीर्थयात्री, पर्यटक और छात्र शामिल है. अब गृह मंत्रालय ने इन फंसे हुए लोगों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. नई गाइडलाइन के तहत फंसे हुए लोग अब अपने घर को जा सकेंगे. 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री ने कई राज्यों के मुख्यमंत्री से बात की थी इसमें बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने राज्यों के बाहर अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और छात्रों की आवाजाही के लिए नई गाइडलाइन तैयार की है.
![]() |
| Courtesy: PIB WEBSITE |
मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि ट्रांसपोर्ट के लिए सिर्फ बसोंं का इस्तेमाल किया जाएगा. बस के भीतर बैठाए जाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. जब कोई व्यक्ति अपने
स्थान पर पहुंचेगा तो वहां लोकल हेल्थ अथॉरिटी उनकी जांच करेगी. जब तक इंस्टीट्यूशनल क्वॉरन्टीन की जरूरत न हो उन्हें होम क्वॉरन्टीन में रहना जरूरी होगा.


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें