लम्बे लॉक डाउन के बीच केन्द्रीय गृह मन्त्रालय ने सभी प्रकार की दुकानों को खोलने को लेकर एक आदेश जारी किया है गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक देश में आज से तमाम दुकानों को शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दे दी गई है. लॉक डाउन के दौरान केवल अति आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें खोली जा रही थी. गृह मंत्रालय के इस आदेश के बाद सभी प्रकार की दुकानें आज से खुल जाएंगी. लेकिन केवल 50% स्टाफ ही काम करेगा और सभी के लिए सोशल डिस्टनसिंग और मास्क पहनना अनिवार्य होगा.
बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय का यह आदेश रमजान का महीना शुरू होने के मद्देनजर जारी किया गया है. सरकार ने अपने आदेश में कुछ शर्तें भी लागू की हैं. इसके मुताबिक, सभी दुकानें संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना अधिनियम के तहत रजिस्टर्ड होनी चाहिए. इन दुकानों में अधिकतम 50 पर्सेंट स्टाफ को ही काम करने की छूट है. साथ ही उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन करना होगा. दुकान में काम करने वालों को मास्क भी लगाना पड़ेगा.
मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर शनिवार सुबह से सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में रजिस्टर्ड दुकानों को कुछ शर्तों के साथ खोलने की अनुमति प्रदान की है. अभी शॉपिंग मॉल्स (Shopping malls) और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स (Shopping complex) नहीं खुलेंगे. यह छूट केवल उन्हीं दुकानों को है जो नगर निगमों और नगरपालिकाओं के क्षेत्राधिकार में नहीं आते हैं.
बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय का यह आदेश रमजान का महीना शुरू होने के मद्देनजर जारी किया गया है. सरकार ने अपने आदेश में कुछ शर्तें भी लागू की हैं. इसके मुताबिक, सभी दुकानें संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना अधिनियम के तहत रजिस्टर्ड होनी चाहिए. इन दुकानों में अधिकतम 50 पर्सेंट स्टाफ को ही काम करने की छूट है. साथ ही उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन करना होगा. दुकान में काम करने वालों को मास्क भी लगाना पड़ेगा.
केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के इस आदेश के बाद देश में बंद चल रही अर्थव्यवस्था को एक गति मिलेगी और रमजान महीने में रोजे के लिए लोग खरीदारी भी कर सकेंगे. लेकिन यहां ये स्पष्ट है कि
कोरोना हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन में स्थित दुकानों को खोलने की कोई छूट नहीं मिली है. 

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें