तीन गुना तक बढ़ सकता है हवाई किराया

लॉकडाउन कब खुलेगा ये अभी पता नहीं है. इसके खुलने के बाद आम आदमी को कई जगह पर महँगाई का सामना करना पड़ सकता है. सूत्रों से सूचना मिल रही है कि हवाई किराया कई गुना बढ़ाया जा सकता है. सोशल डिस्टैंसिंग के चलते एयरलाइन्स सिर्फ एक तिहाई ऑक्यूपेंसी के साथ ऑपरेट करेंगी, इस स्थिति में आपको हवाई यात्रा पर पहले के मुकाबले तीन गुना ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है.
उड़ानों की रीस्टार्ट का पहला फेज में एविएशन अथॉरिटीज एक ऐसे विकल्प के साथ उड़ानों के रीस्टार्ट पर विचार कर रही हैं, जिसमें तीन पैसेंजर्स की जगह में सिर्फ एक बैठेगा ताकि सोशल डिस्टैंसिंग मेन्टेन की जा सकेे. इस हालत में 180 सीटों के कैरियर में मजह 60 पैसेंजर सफर कर सकेंगे. ऐसे में कपैसिटी के नुकसान को पूरा करने के लिए एयरलाइन्स 1.5 से 3 गुना तक ज्यादा किराया वसूल सकती हैं.
एक सीनियर अधिकारी ने बताया, 'सीट की चौड़ाई को देखते हुए एक ही रो में दो पैसेंजरों के बीच मिडल बर्थ को खाली रखने से सोशल डिस्टैंसिंग का मकसद पूरा नहीं हो सकेगा. समय के साथ, जैसे-जैसे संक्रमण घटता जाएगा और इसे कंट्रोल करने के लिए दवाओं और वैक्सीन विकसित होंगी, हम धीरे-धीरे सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों में ढील देना शुरू करेंगे'.
डायरक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन(DGCA) एक फ्लाइट रिजंप्शन प्लान तैयार कर रहा है, जिसे सरकार द्वारा लॉकडाउन के बाद ऑपरेशन्स शुरू करने के ऐलान के बाद लागू किया जाएगा. ऐसा माना जारहा है कि हर एयरपोर्ट पर 1.5 मीटर की दूरी पर सुरक्षा घेरे बनाये जाएंगे जो एंट्री गेट से शुरू होंगे. 

टिप्पणियाँ