कोरोना महामारी से सारी दुनिया जूझ रही ऐसे में इसके इलाज के तरीके भी सारी दुनिया में खोंजे जा रहें हैं. प्लाज्मा थेरेपी को कोरोना के इलाज में कारगर बताया जा रहा है. दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि इस पद्धति को चार मरीजों पर टेस्ट किया गया जिनमें सभी की हालत में सुधार आया है. प्लाज्मा थेरेपी का प्रयोग इससे पहले सार्स और स्पेनिश फ्लू के इलाज के लिए किया जा चुका है. दिल्ली सरकार ने लिमिटेड ट्रायल टेस्टिंग की परमिशन केंद्र से मांगी थी इसके बाद एलएनजेपी अस्पताल में चार कोरोना मरीजों पर इसका इस्तेमाल किया गया.
आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज के डायरेक्टर डॉ एस के सरीन ने एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में ये जानकारी दी कि जिन चार मरीजों पर ये परीक्षण किया गया था उनकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है. प्लाज्मा थैरेपी में उस व्यक्ति के ब्लड से प्लाज्मा लिया जाता है जो कोरोना से ठीक हो चुका है. कोरोना से ठीक हुए मरीज में इसके खिलाफ एन्टी बॉडीज विकसित हो जाती हैं इन्हीं एंटीबॉडी को एक संक्रमित व्यक्ति के शरीर में प्लाज्मा के जरिये पहुंचाया जाए तो कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शरीर में कोरोना वायरस से प्रतिरोध की क्षमता विकसित हो जाती है.
डॉ एस के सरीन ने बताया कि कोरोना संक्रमण की तीन स्टेज होती है पहली वह जब संक्रमण शुरू होता है दूसरी पलमोनरी स्टेज हैं जिसमें संक्रमण फेफड़ों और प्रभावित करता है. इसी दूसरी स्टेज में प्लाज्मा थेरेपी कारगर हो सकती है. केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन के अनुसार देश कोरोना की तीसरी स्टेज में नहीं पहुंचा है ऐसे में कम्युनिटी संक्रमण नहीं हो रहा है. इस समय अगर प्लाज्मा थेरेपी कारगर होती है तो कोरोना के प्रकोप को तीसरी स्टेज में जाने से रोका जा सकता है.
AIIMS के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा उस थेरेपी के लिए काफी प्लाज्मा डोनेशन की आवश्यकता होगी एक व्यक्ति से लिये प्लाज्मा को दो व्यक्तियों को दिया जा सकता है लेकिन इसके लिए आवश्यक है कि प्लाज्मा में एंटीबाडी अच्छी संख्या में मौजूद हों. डॉ सरीन ने बताया कि अभी लोग प्लाज्मा डोनेशन में डर रहें हैं ये ब्लड डोनेशन से अलग है इसमें केवल ब्लड से प्लाज्मा लिया जाता है और किसी प्रकार की कमजोरी भी नहीं होती है. एक व्यक्ति 10 दिनों के बाद फिर प्लाज्मा डोनेट कर सकता है इसके लिए ब्लड डोनेशन की तरह 3 महीने का इंतजार नहीं करना पड़ता है.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें