देश में हवाई सेवा शुरू होने में वक्त लगेगा, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का बयान

कोरोना संक्रमण के बीच लॉकडाउन के चलते देश में सभी प्रकार की घरेलू और विदेशी हवाई सेवाएं बन्द है. अब जब लॉकडाउन का दूसरा फेज चल रहा है तो कुछ विमानन कम्पनियों ने 4 मई से आगे के फ्लाइट टिकट बुक करने आरम्भ कर दिए हैं.

इस बीच केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अभी तक सरकार या मंत्रालय द्वारा घरेलू या अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संदर्भ में कोई निर्णय नहीं लिया गया है.
केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने एक ट्वीट कर कहा कि घरेलू या अन्तराष्ट्रीय उड़ानों चलाने को लेकर कोई फैसला अभी सरकार नहीं ले रही है उन्होंने सभी एयरलाइन्स से कहा कि सरकार के किसी निर्देश के बाद ही बुकिंग खोले. इस बीच सरकारी एयरलाइन्स एयर इंडिया ने भी 4 मई से डोमेस्टिक और 1 जून से इंटरनेशनल फ्लाइट्स की बुकिंग कर रही थी. 

टिप्पणियाँ