Lockdown 2.0 Update
स्कूल स्टेशनरी मोबाइल रिचार्ज और पंखों इलेक्ट्रिक शॉप को खोलने की अनुमति
![]() |
| Photo: Google Search |
गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को बुजुर्गों के साथ रहने वाले, मोबाइल रिचार्ज यूनिट और शहरी क्षेत्रों में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को खोलने की छूट के लिए स्पष्टीकरण जारी किया है. गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों को भेजे पत्र में कहा है कि इन छूटों के संदर्भ में लगातार स्पष्टीकरण मांगा जा रहा था. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि 15 और 16 अप्रैल को जारी किए आदेश को इस पत्र के द्वारा स्पष्ट किया जा रहा है, इन सेवाओं का नाम उल्लेख न होने के कारण भ्रम की स्थिति पैदा हो रही थी.
कई दिनों से बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए बुक स्टोर खोलने की मांग हो रही थी जिससे बच्चे नई किताबें और नोटबुक खरीद सकें. इसके अलावा गर्मी को देखते हुए पँखो की दुकानों को खोलने की मांग भी आ रही थी. इसी के मद्देनजर गृह सचिव ने ये स्पष्टीकरण जारी किया है. अभी देश में लॉक डाउन का दूसरा फेज चल रहा है. ऐसे में छूट के साथ ये भी स्पष्ट किया गया है कि सोशल डिस्टनसिंग अनिवार्य रूप से लागू रहे.


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें