पिछले दो महीनों में एक वायरस ने दुनिया हिला दी है. दुनिया के 180 से ज्यादा देशों को अपने गिरफ्त में ले चुका ये वायरस अब आम जनता को घरों में बंधक बना चुका है और अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ रहा है. अभी तक इस वायरस के लिए कोई इलाज नहीं मिला है दुनिया के सभी देश लगे हैं कि कोई उपाय मिले.
भारत में अभी तक 8000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 200 से ज्यादा मौतें हो गई हैं (स्रोत: स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार ). 21 दिनों का लॉक डाउन पूरे देश में है इसके बावजूद संक्रमण रूक नहीं रहा है. देश का गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय 24 घंटे इस पर नजर रखे है. राज्य सरकारें भी अपने सारे प्रयास कर रही हैं लेकिन इसका कहर रूक ही नहीं रहा है.
आखिर ये कहर थम क्यों नहीं रहा है? वायरस का संक्रमण किसी पीड़ित के सीधे सम्पर्क में आने से होता है. जब पीड़ित छींकता या खाँसता है तो उसके मुँह या नाक से निकले ड्रॉपलेट किसी अन्य व्यक्ति के नाक या मुंह तक पहुँचता है तो उनको संक्रमित कर देता है. दुनिया में कई बड़ी हस्तियां भी इसकी चपेट में आ चुकी हैं. चीन से शुरू हुआ ये खतरनाक वायरस अब पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले चुका है. इटली, अमेरिका, स्पेन, फ़्रांस जैसे सम्पन्न देश इसकी चपेट में हैं.
क्या ये चीन की कोई जैविक साजिश है? कैसे ये एक बड़ी वैश्विक माहमारी बन गया इस पर न्यूज़कॉज की टीम एक रिपोर्ट तैयार कर रही है. जिसे जल्द ही आप हमारे पोर्टल पर पढ़ेंगे.
(आशुतोष पाण्डेय )
सम्पादक

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें