जिओ के बाद वोडाफोन आईडिया की लूट
जिओ मोबाइल आने के बाद टेलीकॉम कम्पनियों में टैरिफ को लेकर गला काट प्रतियोगिता शुरू हुयी थी लेकिन 2 साल में ही सब बदलने लगा है पहले जिओ ने दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए पैसा लेना शुरू किया उसके बाद 1 दिसम्बर से Vodafone Idea भी कॉल दर बढाने वाले हैं. इससे करीब 30 करोड़ यूजर की जेब कटेगी.
वोडाफोन-आइडिया ने टेलीकॉम सेक्टर पर बढ़ते वित्तीय दबाव को इसकी प्रमुख वजह बताया है. वित्तीय संकट के मद्देनजर दूरसंचार कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने एक दिसंबर से मोबाइल सेवा की दरें बढ़ाने का फैसला किया है. कम्पनी ने आज यह ऐलान किया है.
वोडाफोन आइडिया ने आज एक बयान में कहा , "अपने ग्राहकों को विश्वस्तरीय डिजिटल अनुभव सुनिश्चित करने के लिए कंपनी एक दिसंबर 2019 से अपने टैरिफ के दाम बढ़ाएगी." अभी कंपनी ने टैरिफ में प्रस्तावित वृद्धि की कोई जानकारी नहीं दी है.
वोडाफोन आइडिया को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में लगभग 50,922 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ है. किसी भी भारतीय कंपनी का एक तिमाही में यह अब तक का यह सबसे बड़ा नुकसान है. समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) को लेकर उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर बकाये के भुगतान के लिये जरूरी प्रावधान किये जाने की वजह से उसे यह नुकसान हुआ है. इस नुकसान को पूरा करने के लिए कम्पनी ग्राहकों की जेब में डाका डालने की तैयारी कर रही है. अभी वोडाफोन आइडिया के पास मोबाइल के लगभग 30% ग्राहक हैं.
(Business Desk)
National News Cause
देश की आवाज को बेबाकी से उठाना आज आसान नहीं है, इसके लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है. ऐसे में आपका सहयोग हमें अच्छे संसाधन और तकनीक के जरिये मुद्दों की तह तक पहुचने में मदद करेगा. आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर हमारी आर्थिक मदद कर सकते हैं.
LifeGuru Patreon Help Us

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें