मोबाइल में बेजल्स काफी कम हैं, OLED डिस्प्ले (2880*1410 Pixel Resolution) 6 इंच की स्क्रीन दी गयी है. एंड्राइड के नूगट वर्शन के साथ इसमें 4 GB RAM और 128 जीबी का स्टोरेज दिया गया है. फोन क्वालकॉम Snapdragon 835 प्रोसेसर है. स्पेसिफिकेशन को देखते हुए 4 GB रैम काफी कम है रैम 6 जीबी की जाती तो शायद अच्छा होता, 45,000 रूपये में LG इतना तो कर सकता था. फोन में आपको USB सपोर्ट नहीं मिलेगा. 158 ग्राम वजन के साथ आने वाला V 30+ क्या कमाल करता है ये देखने वाली बात होगी.
लेकिन इस समय मार्केट में इसी स्पेसिफिकेशन के साथ कई मोबाइल फोन हैं, ऐसे में किसी एक को चुनना ग्राहकों के लिए भी कठिन काम है. दरअसल जितनी ज्यादा चॉइस मिलती हैं चुनाव उतना ही कठिन होता है. फोटोग्राफी और विडियो के शौकीनों के लिए ये एक अच्छा फोन साबित हो सकता है. फोन ऑनलाइन amazon.in पर बिक्री के लिए 18 दिसम्बर से उपलब्ध होगा वहां पर आपको 17,000 रूपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिखाया जा रहा है. 5 में से 4 स्टार इसको दिए जा सकते हैं.
💙💙💙💙 V 30+

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें